रोजगार मेले में 25 कंपनियों ने चयनित हुए 143 प्रशिक्षु
आजमगढ़ 05 अक्टूबर-- कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में सबका हुनर सबको काम के तहत सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक में अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया, महामंत्री उषा आर्या एवं कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
रोजगार मेले में कुल 25 कम्पनियों के द्वारा 142 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। संयुक्त निदेशक एसएन राम ने कहा कि इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन प्रशिक्षार्थियों के लिए था, जो आईटीआई पास करने के बाद रोजगार की तलाश में भटक रहे थे। रोजगार मेले में आय विभिन्न कम्पनियों ने 142 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया है। अब यह प्रशिक्षणार्थी रोजगार की मुख्य धारा से जुड़ेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के प्रति गंभीर है। उनको रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार रोजगार मेले का आयोजन करा रही है। इसके अलावा नौजवानों को भी रोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, आईटीआई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, अजय कुमार आर्य, रविन्द्र कुमार यादव, अजय यादव, रामप्रवेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को मण्डलीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन डीएवी इण्टर कालेज के प्रांगण में किया गया। वृहद रोजगार मेले में वेल्सपन इंण्डिया प्रा0लि0, मगधा एग्रोटेक, रोहित हाइब्रीड सीड प्रा0लि0 गाजीपुर, भारत हैवेल्स इलेक्ट्रानिक मैन पावर, जी 4 एस सेक्योर सल्यूशन इंण्डिया प्रा0लि0, प्लेसमेण्ट मदद, शिवांगी लाजिस्टिक, मेक आर्गेनिक इण्डिया, श्री साईं सर्विसेज, गौरी शंकर सेवा संस्थान, आर्किटिक इण्डस्ट्रीज, एएनएस डाटा टाइपिंग एण्ड साफ्टवेयर, आरएसडब्ल्यूएम प्रा0लि0, मेगा माइंड सल्यूशन, पुखराज हेल्थ केयर, यशबीज मार्केटिंग प्रा0लि0, ओन इण्डिया सर्विस प्रा0लि0, हिन्दुस्तान लिवर मैन पॉवर सप्लाई, अन्सीमा इन्टरप्राइजेज, पार्थ थ्रेड प्रा0लि0, ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग प्रा0लि0 उड़ीसा, शिव शक्ति बायो टेक्नालाजी, विनूथना फर्टिलाईजर, वाकरू इण्टरनेशनल प्रा0लि0, एक्सजेन्ट एक्वा प्रा0लि0, कल्यानी सोलर प्रा0लि0, वेस्टकोकी बिलासपुर गुणगॉव, जे0आर0जी0 आटो मोटिव इण्डस्ट्रिज प्रा0लि0, पी0वी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट अहमदनगर, भारत हैवी इलैक्ट्रिक प्रोजेक्ट, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, पियाजो एण्ड कम्पनी, आदि कम्पनियों की कुल 7270 रिक्तियों के सापेक्ष 390 बेरोजगार आवेदकों का चयन उपरोक्त कम्पनियों द्वारा अपने तय मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार चयन किया गया।
रोजगार मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास तथा प्रधानाचार्य डीएवी इण्टर कालेज आजमगढ़ के समस्त स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।



























































Leave a comment