पति ने किया पत्नी की हत्या और खुद को भी किया लहूलुहान
आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसऊपुर चेवार में पति ने ही पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद को भी चाकू से लहूलुहान कर लिया। घटना रविवार की रात साढ़े दस बजे हुई। मां की हत्या से सहमे बच्चों ने अपने ननिहाल वालों तक सूचना भेजी तो मृतका के पिता भागकर मौके पर पहुंचे। बच्चों ने पूरी जानकारी लेने के बाद कोतवाली में दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजहित निवासी रामहरख ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बेटी हेमलता (30) की शादी नौ वर्ष पहले राजू के साथ की थी। वह शराब के नशे में हमेशा बेटी को मारता-पीटता था। रविवार की रात चाकू गोदकर मार डाला। घटना की जानकारी नाती अंशु (7) आयुष (5) ने दी, तो भागकर मौके पर पहुंचा।कोतवाल मंजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के बाद खुद को चाकू से घायल करने वाले राजू को बनारस ले जाया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पहले भी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारने के बाद पति ने केरोसिन पी लिया था।



























































Leave a comment