Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा ने लखीमपुर खीरी की घटना का बताया जिम्मेदार

आजमगढ़ : लखीमपुर खीरी में किसानों और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुए बवाल के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाने से रोके जाने पर आजमगढ़ में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सपा और कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट भवन का मुख्य द्वार बंद कर बाहर सड़क पर सपाइयों ने धरना दिया जो जारी था। समाजवादी पार्टी के धरने में पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद, अतरौलिया विधायक डॉक्टर संग्राम यादव, निजामाबाद विधायक आलम बदी, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार को घटना का जिम्मेदार ठहराया। वहीं कलेक्ट्रेट भवन के सामने सड़क पर कांग्रेसी बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि घटना के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और केंद्रीय राज्य मंत्री इस्तीफा दें। आम आदमी पार्टी निधि राजेश यादव गोविंद दुबे समेत अन्य नेताओं के नेतृत्व में कलेक्टर प्रदर्शन किया और वही गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। आप, कांग्रेस और सपा सहित कई पार्टियों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला और शहर कोतवाली प्रभारी के के गुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षा के दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh