Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 9-10 के छात्रों के आवेदन की अन्तिम तिथि 11 अक्टूबर

आजमगढ़ जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने जनपद आजमगढ़ के वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूर्वदशम/दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 9-10 के छात्रों के आवेदन की अन्तिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य छात्रों के आवेदन की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर 2021 है, इन तिथियों में वृद्धि किया जाना सम्भव नहीं होगा। नवीनीकरण के छात्र आवेदन बिना रजिस्ट्रेशन किये सीधे भर सकते है।
उन्होने जनपद के समस्त संस्थाओं से अपील किया है कि ससमय छात्रों से आवेदन अधिक से अधिक करायें एवं संस्था स्तर से फारवर्ड तत्काल करायें, जिससे कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न होने पाये।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh