Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बच्चों के साथ सो रहीं महिला कच्चे मकान के मलबे में दबे ,ग्रमीणों ने निकाला बाल बाल बचें

बिलरियागंज। स्थानीय विकास खंड के बरोही फतेहपुर गांव निवासी विरोधी नायक पुत्र कुंदन नायक की कई दिनों से भारी बारिश होने के कारण बीती रात रिहायशी कच्चा मकान के आगे का हिस्सा पूरी तरह से गिर गया है। जिसमें मकान के बरामदे में सो रही गीता पत्नी कमलेश नायक उम्र 40 वर्ष के सर में गंभीर चोट आई है। वह अपने बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। जबकि बच्चे बाल-बाल बच गये। घर वालों ने घायल गीता को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अब स्थिर है। गांव वालों ने राजस्व विभाग को सूचित कर दिया है। और राजस्व विभाग की टीम मौके पर अभी तक नहीं पहुंची है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh