Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कच्चे मकान ढ़हने से महिला की मौत

आजमगढ। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में शनिवार की रात कच्चे मकान की दिवार ढह जाने से मलबे में दबकर अधेड़ महिला की मौत हो गई।जिला ग्राम निवासी स्वर्गीय धर्मू की 58 वर्षीय पत्नी संजाफी देवी शनिवार की रात अपने कच्चे मकान में सोई थी। देर रात करीब 11 बजे बारिश के चलते भीगी रिहायशी मंडई की कच्ची दीवार अचानक धराशायी हो गई। मंडई गिरने से उठी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। आनन-फानन मलबा हटाकर उसमें दबी महिला को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक अरिमर्दन आजाद उर्फ पप्पू, सिधौना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विष्णु मौर्य, बेला गांव के प्रधान शक्ति चौहान मृतका के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। मृतका के एक पुत्र लालचंद राम बताए गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने मृतक परिवार को शासन से अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh