Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मछली मारने गए युवक की मौत,जहरीले जानवर के काटने से हुई मौत

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक रविवार को तड़के घर से मछली का शिकार करने की बात कह कर निकला था। सुबह उसका शव गांव के पूर्वी सिवान में नहर के किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक के नाक और मुंह से रक्तस्राव होते देख मौके पर कयासों का बाजार गरम हो गया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जाफरपुर ग्राम निवासी दिव्यांग विजय चौहान का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र अरविंद रविवार की भोर में अपनी पत्नी प्रियंका से मछली का शिकार करने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। गांव के पूर्वी सिवान में नहर के किनारे अरविंद का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक के नाक और मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। जिससे वहां उपस्थित लोगों ने किसी विषैले जंतु के काटने से हुई मौत की आशंका जताई। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि मृतक अरविंद घर का इकलौता चिराग था। पिता की दिव्यांगता के चलते परिवार के भरण- पोषण की जिम्मेदारी अकेले अरविंद के कंधों पर थी। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। मृतक की अभी कोई संतान नहीं है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh