श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवा वितरण कैम्प का आयोजन
महराजगंज आजमगढ़ | श्री राम सेवा ट्रस्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लग निःशुल्क दवा वितरण कैम्प बतादेकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कई योजनाएँ चला रही है |इन्ही सुविधाओं मे गरीबों और जरुरत मंदों को गांव -गांव जाकर निःशुल्क दवा वितरण करना भी है | आज इसी कड़ी मे करमहां गांव स्थित श्री राम सेवा ट्रस्ट पर नेशनल मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा गरीबों और जरूरत मंदों को मुफ्त दवा का वितरण किया गया | जहाँ अधिक संख्या मे लाभार्थिओं ने योजना का लाभ लाभ उठाते हुए सरकार की पहल की सराहना की | बतादें कि विगत दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों मे स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताए बढ़ गयी है |चारो तरफ बाढ़ का पानी बीमारी का कारण बन रहे है ऐसे मे सरकार कि यह पहल लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने का काम कर रही है |



























































Leave a comment