रामगढ़ बाजार में हुआ भारी जलजमाव राहगीरों का आवागमन हुआ दूभर
बिलरियागंज आज़मगढ़ : आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बाजार से मधनापार जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग परहुई बारिश के बाद भारी जल जमा हो गया है जिससे राहगीरों को आवागमन करने के लिए दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है । आपको बता दें कि रामगढ़ बाजार से मधनापार जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग से दर्जनों गांवों के लिंक मार्ग जुड़े हुए हैं जिससे यह मुख्य सड़क मार्ग काफी व्यस्त रहता है प्रतिदिन इस सड़क मार्ग से हजारों वाहनों का आवागमन होता है । आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि जब भी बारिश हो जा रही है तो इस मुख्य सड़क मार्ग पर भारी जलजमाव हो जा रहा है कई बार बाजार वासियों ने अपने खुद के खर्चे से इंजन लगाकर मार्ग से पानी का निकासी करवाया है परंतु बारिश होने पर बार-बार यही समस्या उत्पन्न हो जा रही है । जलजमाव की समस्या से बाजार वासी व राहगीर उब चुके हैं और जलजमाव के कारण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में कई जगह तब्दील है जिससे जलजमाव से होकर गुजर रहे वाहन चालक गड्ढे में फंसकर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं ग्रामीणों ने जलजमाव की समस्या दूर करने हेतु पीडब्लुडी के अधिकारियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है ।





















































Leave a comment