अतरौलिया में बड़े धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती
अतरौलिया आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। क्षेत्र के सरकारी ,अर्द्ध सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं तथा शिक्षण संस्थाओ में धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ब्लू बेल्स, आर एस कान्वेंट, दयानंद बाल विद्या मंदिर ,मदरसा बसीरतुल उलूम, कन्या जूनियर हाई स्कूल ,जूनियर हाई स्कूल सहित सभी शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण कर गांधी जयंती मनाई गई ।तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का धूम रहा। संस्थान के प्रधानों द्वारा महात्मा गांधी की राष्ट्र के प्रति उपादेयता एवं उनकी महानीयता पर आख्यान देने के साथ ही संस्कृत कार्यक्रम किया गया ।हालांकि वर्षा के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही। लेकिन बच्चों में उत्साह देखने को मिला ।बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस प्रकार पूरे क्षेत्र में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई।



























































Leave a comment