छात्र वृत्ति पाकर बच्चों के चेहरे पर छाई खुशी :अखण्डनगर
कादीपुर सुल्तानपुर । छात्र वृत्ति पाकर बच्चों के चेहरे पर छाई खुशी । अखण्डनगर क्षेत्र के जनता इंटर कालेज कुन्दा भैरवपुर के छात्र / छात्राओं को शनिवार को बिधायक राजेश गौतम ने छात्रवृत्ति वितरित करते हुए कहा कि विधार्थियो को पढ़ाई में छात्रवृत्ति बहुत ही योगदान प्रदान करती है ,इससे हमारे गरीब छात्र भी बगैर किसी असुविधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर लेते है , हमारी भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को अपना मूल मंत्र मानकर बिना भेदभाव के कार्य कर रही है , मेरी सरकार में छात्रवृत्ति का वितरण बी बिना भेदभाव किये ही समस्त छात्र छात्राओं को प्रदान की जा रही है ।मौके पर विधायलय के प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी ओ पी सिंह , प्राचार्य बीरेंद्र बहादुर सिंह आदि समस्त स्टाफ़ मौजूद रहे ।



























































Leave a comment