राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वे जयन्ती के अवसर पर निकाली एक झांकी
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय नगर पंचायत बिलरियागंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वे जयन्ती के अवसर पर एक झांकी निकाली गई जिसमें उपस्थित इओ सुरेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र विश्वकर्मा , बड़े बाबू रफिउल्लाह आजमी, सफाई नायक विजय यादव जैयप्रकास सोनकर,अजय रावत ,सोनु, रुस्तम, आदि उपस्थित रहे वहीं नगर पंचायत कार्यालय में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित चेयरमैन विरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया चेयरमैन विरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि आज दो अक्टूबर है और आज के दिन गांधी जी का जन्म हुआ था चेयरमैन ने बताया कि महात्मा गांधी के दर्शन,सत्य, अहिंसा,संयम, आत्मविश्वास, को अपना कर हम लोगों को अपने लक्ष्य को प्राप्ति कर सकते हैं हम लोगों को अपने ऊर्जा को अपने लक्ष्य पर केंद्रित करना चाहिए ताकि हम हर जगह सफल हो सके और जरुरत मंद हमारे पास आये तो हम उनकी समस्या को सुन कर निस्तारण करे और महात्मा गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलते रहे



























































Leave a comment