पति पत्नी के विवाद में पत्नी की मौत,पति ने पिया केरोसिन
फूलपुर। पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके बाद पत्नी की मौत हो गई और पति ने भी केरोसिन आयल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा फूलपुर निवासी राजेश मौर्य इसी कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम सभा में एक मकान बनवा कर कुछ दिनों से रह रहे थे उस मकान में उनकी पत्नी भी साथ रहती थी पिछले कुछ दिनों से पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी 28 वर्षीय पत्नी शशिकला शुक्रवार की शाम अपनी सास के साथ कहीं दवा लेने चली गई थी। वापस आने पर पति के साथ विवाद हुआ जिसके चलते पति ने पत्नी के ऊपर ईट वह किसी धारदार हथियार से वार कर दिया जिसकी उसकी कुछ ही देर में वहां मौत हो गई मौत की आशंका वह हालात को देखते हुए राजेश मौर्य ने भी केरोसिन आयल का सेवन कर लिया उक्त घटना की खबर लोगों को शनिवार की सुबह लगी और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पति को अपनी अभिरक्षा में इलाज के लिए पुलिस ने भेज दिया जबकि पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





















































Leave a comment