Latest News / ताज़ातरीन खबरें

टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग ....


आजमगढ़ 01 अक्टूबर-- अपर सांख्यिकीय अधिकारी, कृते सहायक निदेशक (सेवा0) ने अवगत कराया है कि ग्लोबलाइजेशन एवं उदारीकरण के वर्तमान समय में सार्वजनिक क्षेत्र में सवेतन रोजगार के घटते अवसरों के दृष्टिगत बेरोजगार छात्र/ छात्राओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेलों की श्रृंखला चलायी जा रही है। रोजगार मेलों की इसी कड़ी में दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को वृहद मण्डलीय रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में जल जमाव के कारण मेले का स्थान परिवर्तित करते हुए डी0ए0वी0 इण्टर कालेज रैदोपुर का चयन किया गया है। जिसमें देश प्रदेश की लगभग 30 प्राइवेट कम्पनीयां प्रतिभाग कर रही हैं। वेल्सपन इंण्डिया प्रा0लि0, मगधा एग्रोटेक, रोहित हाइब्रीड सीड प्रा0लि0 गाजीपुर, भारत हैवेल्स इलेक्ट्रानिक मैन पावर, जी0एस0 सेक्योर सल्यूशन इंण्डिया प्रा0लि0, प्लेसमेण्ट मदद, शिवांगी लाजिस्टिक, मेक आर्गेनिक इण्डिया, श्री साईं सर्विसेज, गौरी शंकर सेवा संस्थान, आर्किटिक इण्डस्ट्रीज, ए0एन0एस0 डाटा टाइपिंग एण्ड साफ्टवेयर, आरएसडब्ल्यूएम प्रा0लि0, मेगा माइंड सल्यूशन, पुखराज हेल्थ केयर, यशबीज मार्केटिंग प्रा0लि0, ओन इण्डिया सर्विस प्रा0लि0, हिन्दुस्तान लिवर मैन पॉवर सप्लाई, अन्सीमा इन्टरप्राइजेज, पार्थ थ्रेड प्रा0लि0, ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग प्रा0लि0 उड़ीसा, शिव शक्ति बायो टेक्नालाजी, विनूथना फर्टिलाईजर, वाकरू इण्टरनेशनल प्रा0लि0, एक्सजेन्ट एक्वा प्रा0लि0, कल्यानी सोलर प्रा0लि0, वेस्टकोकी बिलासपुर गुड़गाँव, जेआरजी आटो मोटिव इण्डस्ट्रिज प्रा0लि0, पी0वी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट अहमदनगर, भारत हैवी इलैक्ट्रिक प्रोजेक्ट, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, पियाजो एण्ड कम्पनी आदि कम्पनियों की कुल-7270 रिक्तियों, जिनके द्वारा आईटीआई योग्यताधारी, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं उच्च योग्यताधारी बेरोजगारों का चयन किया जायेगा।
ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in के होम पेज के पापप (रोजगार मेंलो में रिक्तिया देखने के लिए यहॉ क्लिक करें) पर क्लिक कर प्राइवेट कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई0डी0 का प्रयोग कर आनलाईन रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। अन्य बेरोजगार अभ्यर्थी मेले में अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि अन्य दस्तावेज के साथ सीधे प्रतिभाग कर सकते हैं। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही है।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-01-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh