Latest News / ताज़ातरीन खबरें
इंटर कॉलेज परिसर में जर्जर भवन की छत अचानक गिरी बड़ा हादसा होने से टला
आज़मगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लाटघाट का आज दोपहर 12:00 बचकर 10 मिनट पर शिक्षण कक्ष जो जर्जर हो चुका था आज अचानक एक कमरे की पूरी छत गिर गई । छत गिरने की आवाज सुनकर शिक्षण कार्य में लगे प्रधानाचार्य जालंधर कुमार के साथ शिक्षक अशोक कुमार, लोकेश कुमार, माधव राय, रामशरीख यादव सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रधानाचार्य जालंधर कुमार ने बताया जर्जर भवन की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ को दिया गया है । बच्चों को उधर जाने से मना किया गया है और पूरे स्टाफ को ही उधर जाना मना था । उस वक्त बच्चे उधर नहीं थे। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी ।
आज शुक्रवार को मौसम खराब होने से बच्चे स्कूल में कम आए हुए थे ।





















































Leave a comment