यूनियन बैंक के शाखा के कैशियर के खिलाफ खाताधारकों का प्रदर्शन
अहिरौला -आज़मगढ़ :- क्षेत्र के बाजार बस्ती भुजबल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है जहां पर कुछ समस्याओं को लेकर आए दिन समस्या बनी रहती है और खाताधारकों से विवाद की स्थिति बनी रहती है आज दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे भारी संख्या में खाताधारकों ने मेन गेट पर प्रदर्शन किया और हेड कैसियर जसदीप सिंह को हटाने की मांग करने लगे मौके पर शाखा प्रबंधक शक्ति सिंह पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना जिसमें कैशियर द्वारा अभद्र ब्यवहार करने, पासबुक प्रिंट न होने, अन्य कागजी कार्य समय से पुरा न होने और एक ही कार्य के लिए बार-बार दौड़ाने का आरोप लगा कर कैशियर का स्थानांतरण करने की मांग करने लगें और ऐसा न करने पर सैकड़ों लोगों का खाता बंद करने की मांग करने लगें इस पर साखा प्रबंधक द्वारा दो-चार दिन में सुधार करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया गया इस संबंध में शाखा प्रबंधक शक्ति सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया की 2 दिन पूर्व कैश की समस्या को लेकर विवाद हुआ था जिसके कारण प्रायोजित तरीके से आज धरना प्रदर्शन किया गया बैंक में कोई समस्या नहीं है मशीन खराब होने की वजह से पासबुक नहीं भरे जा रहे हैं और नेटवर्क फेल होने के कारण कार्य धीमी गति से हो पा रहा है इन्हीं छोटी-मोटी समस्याओं के अलावा शाखा में किसी प्रकार की समस्या नहीं है और जल्द ही इन समस्याओं को भी दूर कर लिया जाएगा।






















































Leave a comment