रेशमी नगरी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप ,अब तक चार की मौत
आजमगढ़ । रेशमी नगरी मुबारकपुर में डायरियां का प्रकोप घातक होता जा रहा है। गुरुवार को दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार तक पहुंच गई । जिला प्रशासन मौत के आंकड़े को छुपाने में जहां लगा हुआ है। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है, लेकिन हालात संभल नहीं रहे हैं।
नगर पालिका मुबाकरपुर के कटरा बलुआ और सरैया वार्ड में चार दिन पहले डायरिया ने पांव पसारना शुरू किया। तब इक्का-दुक्का मरीज ही आ रहे थे लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया गया जिसमें इलाके में रोकथाम के उपाय ही नही किए गए जिससे मंगलवार को बीमारी ने विकराल रूप ले लिया। शाम तक 70 से ज्यादा मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। तब से मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। उनमें से कई मरीजों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल भेजा जाता रहा। गुरुवार को डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या 300 के पार तक पहुंच गई। इसमें 150 मरीजों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी भी नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है।
मंगलवार की रात चाचा-भतीजा ने घर पर ही इलाज के दौरान डायरिया से दम तोड़ चुके। वहीं बुधवार की रात लगभग दस बजे 28 वर्षीय भीम पुत्र शिववचन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो दिनों से वह भी डायरिया से प्रभावित था और घर पर ही उसका इलाज चल रहा था। इसके अलावा सीएचसी पर तीन सगी बहने भर्ती थी, जिसमें चार वर्षीया सादिया की गुरुवार की सुबह हालत गंभीर हुई तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिले में डायरिया से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है और प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। अब तक डायरिया से एक भी मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने नहीं की है।






















































Leave a comment