Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चांदमारी रैदोपुर मुहल्ले में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त साफ़ सफाई

आजमगढ़ 30 सितंबर ,जमे हुए बारिश के पानी के उतराव के साथ ही बीमारियों के बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है जिस से निपटने के लिए आज भारत रक्षा दल द्वारा चांदमारी रैदोपुर मुहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा रैदोपुर तिराहे पर स्थापित गांधी मूर्ति व पार्क को साफ की गई
दवाई छिड़काव में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर क्षेत्र के कई मुहल्लो में जल जमाव हो गया था वहां अब सड़ांध और बदबू आने लगी है और मच्छर और कीड़े मकोड़े पैदा हो रहे जिससे मानव जीवन को खतरा बढ़ रहा,हम अपने नगर के लोगों को बीमार होने के लिए नहीं छोड़ सकते इसी को दृष्टिगत संगठन ने तय किया है कि जहां भी इस तरह की समस्या होगी ,हम दवा छिड़काव करेंगे,हमारी कोशिश होगी कि पूरे नगर क्षेत्र में छिड़काव आदि कर दें,आज के इस कार्य में प्रमुख रूप से सतीश शाक्य, डॉ धीर जी,रवि प्रकाश, नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा,जयप्रकाश ,शंकर राम ने भागीदारी किया, नेतृत्व डॉ अविनाश श्री वास्तव ने किया


आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh