ठगी का मामला : 58हजार का चेक बाउंस, दुकानदार ने लिखवाया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय बाजार के निवासी शिवम मद्धेशिया की किराने की दुकान कासिमगंज में है जिस पर बीते 19 सितंबर को एक आदमी अपने घर शादी बताकर लगभग 58000 रुपए का किराने का सामान लिया और दुकानदार द्वारा पैसे की मांग करने पर उसने 58000 रुपए का स्टेट बैक अम्बेडकर नगर का चेक दूकान के नाम से काट कर दे दिया और अपना मोबाइल नम्बर भी देते हुये अपने आप को सदर का एसडीओ बताया। और उसकी सफारी गाडी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था। वही दुकानदार जब 22 सितंबर को पैसा लेने के लिए बैंक में गया तो चेक के बाउंस होने पर उसके होश उड़ गए। जबकि चेक पर अमित कुमार के हस्ताक्षर है। पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में बुद्धवार को अज्ञात व्यक्ति के खलाफ तहरीर दे दिया है। वही इस घटना से व्यापारी सहमे हुये है।



























































Leave a comment