Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डाक पार्सल में आया करतूतों का जखीरा, एक व्यक्ति को पुलिस ने उठाया : आजमगढ़

आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम क्षेत्र के दरौरा गांव में भेजे गए डाक पार्सल से कारतूसों का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाया है। मामले की जांच जारी है। बताते हैं कि कंधरापुर क्षेत्र के दरौरा कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम से आए डाक पार्सल पर डाकिए को संदेह हुआ और उसने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। अधिकारियों के कहने पर पुलिस की मौजूदगी में जब डाक खोला गया तो उसमें खोखा कारतूसों का जखीरा देख सभी दंग रह गए। बताते हैं कि पार्सल में 350 से ज्यादा खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पाकर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में हलचल मची हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh