Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देउरपुर महाराजगंज मार्ग तालाब में हुआ तब्दील, राहगीरों की परेशानी और दुर्घटनाओं पर प्रशासन बना हुआ है तमाशबीन

●◆महाराजगंज ब्लाक के पास देउरपुर महाराजगंज मार्ग तालाब में हुआ तब्दील, राहगीरों की परेशानी और दुर्घटनाओं पर प्रशासन बना हुआ है तमाशबीन। यह सही है कि प्राकृतिक आपदा अच्छी खासी व्यवस्था व विकसित सभ्यताओं को भी पंगु बना देता है |परंतु संवेदनशील सभ्यताओं का प्रशासनिक तंत्र आपदाओं से होने वाली विनाश व अव्यवस्था से आम नागरिकों को बचाने के लिए समुचित व्यवस्था कर अपने नागरिकों के प्रति खुद को संवेदनशील और उत्तरदायी होने का परिचय देता है| परंतु जब तंत्र अपनी संवेदनशीलता बंदर की भांति इस डाल से उस डाल पर कूदते हुए दिखाए, तो इसे क्या कहेंगे यह प्रश्नगत विषय है|ऐसा ही कुछ महराजगंज देउरपुर मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के पास अक्षयवट गांव मे देखने को मिला |जहाँ विगत दिनों आसमान से बरसी आफत से मार्ग तालाब मे तब्दील हो गया |परन्तु बारिस के समाप्त होने के बाद भी जल जमाव को निकालने की व्यवस्था सरकारी अमला नहीं कर पाया | परन्तु व्यवस्था के नाम पर सरकारी कर्मचारी आते है, मौके का निरिक्षण कर रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारीयों को देने की बात कह कर लोगों को उनके बदहाली पर छोड़ जाते है | दुर्भाग्य तो यह है कि वहीँ पर ब्लाक कार्यालय स्थित प्रमुख सहित खंड विकास अधिकारी भी विराजमान रहते है | अब देखना यह है कि सरकारी अमला अपने उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील बन पाता है या फिर राहगीरों कि बदहाली का तमसायी दर्शक |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh