Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खाद्यपदार्थों के लिए गए नमूने , भारी मात्रा में टाटा नमक को किया गया जब्त

आजमगढ़ जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को आम जनमानस को उपलब्ध समस्त प्रकार के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित सतत प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैंl
तत्क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, बरदह थाने की पुलिस एवं टाटा के प्रतिनिधियों के साथ टाटा ब्रांड के नकली नमक के संदेह पर छापा मारकर बरदह थाना अंतर्गत मुफ्ती पुर से मोहम्मद असद एवं शहाबुद्दीन की दुकान से नकली टाटा नमक के दो नमूने संग्रहित किए गए, साथ ही साथ मौके पर उपलब्ध 385 किलोग्राम नमक को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु नमक को जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गयाl जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
उपरोक्त प्रकरण में टाटा नमक कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं में खाद्य कारोबार कर्ताओ पर अलग से कार्यवाही की जायगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh