नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का दो,दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया विकासखंड पर पंचायती राज विभाग द्वारा दो दिन सोमवार व मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज व्यवस्था के बारे में प्रधानों द्वारा कार्यों को सुचारू और सही ढंग से करने के लिए विस्तृत जानकारियां अवगत कराई गई । ताकि कार्यों के संपादन में कोई कठिनाई ना आए शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को धरातल पर सही तरीके से कार्य हो सके। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओंकार नाथ मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, दीपक सिंह फैकल्टी, सुरेंद्र प्रताप सिंह मास्टर ट्रेनर, रामस्वरूप मास्टर ट्रेनर व अन्य लोगों द्वारा पंचायती व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारियां नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को दी गई । उक्त अवसर पर तहसीम शेख, बबलू सिंह, विनय कुमार, बलजीत, अवनीश, सरोजिनी, सुनीती, रीना हरिराम, शशि कला, नीतू, राम भवन गौतम, प्रेमचंद, प्रमोद सहित प्रधान व ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे ।


























































Leave a comment