Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत रक्षा दल ने श्रद्धा पिंड दान : आजमगढ़

आजमगढ़ 28 सितंबर अनजान अपरिचित लावारिस मृतकों की आत्मा की शांति हेतु आज भारत रक्षा दल द्वारा स्थानीय राजघाट पर श्राद्ध पिंड दान कर्म करके ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर शांति भोज करवाया गया,इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले भारत रक्षा दल के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने बताया कि संगठन द्वारा वर्ष 2013 से लगातार लावारिस मृतकों का दाह संस्कार किया जाता है धार्मिक परंपराओं कर्मकांड ओं को ध्यान में रखकर प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष में हम लोग उन अनजान अपरिचित लोगों की आत्मा की शांति हेतु धार्मिक अनुष्ठान के साथ पिंड दान श्राद्ध तर्पण कर्म करके ब्राह्मणों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा देते हैं ।आज भी हम लोगों ने ब्राह्मणों को लोटा गमछा वस्त्र के साथ कुछ रुपयों का दान करके उन को खाना खिला कर और कुछ लोगों को भोजन करवा कर वही विगत क्रम आज भी दोहराया गया है । अभी तक संगठन द्वारा 463 लावारिस मृतकों का दाह संस्कार किया जा चुका है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा,। यजमान के रूप में लावारिशों का वारिस बनकर पिंडदान तर्पण का कार्य प्रदीप चौहान,शक्तिशरण,रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव,उमेश सिंह गुड्डू ने किया आज के आयोजन में प्रमुख रूप से
धनंजय अस्थाना,सुनील वर्मा,राजन अस्थाना,बृजेश मिश्र,राजीव पाण्डेय,द्वारिकाधीश पाण्डेय,राजू,महेश्वरीकांत,आर पी श्रीवास्तव, मो अफजल,अमित गुप्ता, हरिकेश विक्रम ,छाया अग्रवाल,पुष्पांजलि गुप्ता,सरिता श्रीवास्तव, व अन्य महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh