आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग जुलसे
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांगेपुर रिंग बांध चौराहा स्थित बरगद के पेड़ के नीचे भारी बारिश से बचने के लिए भीड़ जमा थी। जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों को गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में जिला आजमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अवधभान यादव पुत्र हरिलाल यादव उम्र 55 साल व रमाशंकर पुत्र पोतन यादव उम्र 13 साल, रामलाल पुत्र बालचंद यादव उम्र 65 साल निवासी सिवान दयालगंज गागेंपुर रिंग बांध चौराहा पर बरगद के पेड़ के नीचे भारी बारिश से बचने के लिए गए हुए थे। जहां काफी संख्या में भीड़ जमा थी वहीं पर बारिश बंद होने के उपरांत शाम 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीनो लोग झुलस गए जिन्हें गंभीर रूप से आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही अवध भान यादव और रामलाल यादव अपनी भैंस लेकर चराने के लिए गए हुए थे की तेज बारिश आ गई और बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे पहुंच गए रमाशंकर स्कूल से वापस घर जा रहा था कि बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे रुक गया जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिला अस्पताल में इलाज जारी


























































Leave a comment