Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशन शक्ति फेज-3 के सफल संचालन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न : आजमगढ़

आजमगढ़ मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार मे महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज-3 के सफल संचालन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन शक्ति फेज-03 के अन्तर्गत सम्बन्धित अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने सम्बन्धित विभागों से मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत कार्यक्रम किये जाने के लिए जारी किये कैलेण्डर को जिला प्रोबोशन अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
इसी के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत सम्बन्धित समस्त विभागो से प्राप्त मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत कार्यक्रम किये जाने वाले कैलेण्डर से जिला स्तर, ब्लाक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्यक्रम किए जाने हेतु सामुहिक कैलेण्डर बनाना सुनिश्चित करे एवं सामुहिक कैलेण्डर उपलब्ध कराये।
आगे उन्होने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत एक माह में जिला स्तर, ब्लाक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर 12 कार्यक्रम कराये, एक माह में एक बड़ा कार्यक्रम जिला स्तर पर समस्त सम्बन्धित विभागों को शामिल करते हुए कराये। मिशन शक्ति फेज-3 के सफल संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियां का वास्टऐप ग्रुप बनाना सुनिश्चित करे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत किए गये कार्यक्रमों की समीक्षा साप्ताहिक की जायेगी। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी समस्त सम्बन्धित विभागों द्वारा मिशन शक्ति के अर्न्तगत किए गये कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एकत्रित करते हुए फोल्डर बनाये।
इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपस में समन्वय बनाकर मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत कार्यक्रम को कराना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सुधीर कुमार जायसवाल, डीसी एनआरएलएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला यूवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh