मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता हेतु गठित कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न : आजमगढ़
आजमगढ़ मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता हेतु गठित कोर कमेटी की बैठक आज विकास भवन के सभागार में आयोजित की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विधान सभा स्तर पर वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने एवं अधिक से अधिक नये वोटरों को पंजीकरण कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होने कहा कि मतदाता जागरूकता हेतु एक कैलेण्डर बना लिया जाये, जिसमें तहसील एवं विधान सभा स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे बूथ एवं गांव को चिन्हित किया जाये जिसमें वोट का प्रतिशत एवं जेंडर रेसियो में कमी है। उन्होने कहा कि ऐसे स्थानों पर विशेष कैम्प का आयोजन कर महिला एवं नये वोटर का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि महिला दल, आंगनवाड़ी, एएनएम, आशा कार्यकत्रियों को गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करने एव नये वोटर को पंजीयन की जिम्मेदारी दी जाये। उन्होने कहा कि इस काम महा विद्यलायां के छात्र/छात्राओं को शमिल करे। उन्होने कहा कि इस बार किसी भी कीमत पर 18 वर्ष के उपर के नये मतदाता न छूटने पाये। उन्होने कहा कि गांव बूथ व राजस्व गांव में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी के स्तर से कराये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर मतदाता जागरूकता के लिए कार्य योजना अवश्य बना ले। उन्होने कहा कि इसके लिए माह में कम से कम दो बार मतदाता जागरूकता से सम्बन्घित कार्यक्रम आयोजित किऐ जाये। उन्होने कहा कि सभी गांवों, ब्लाक व तहसील, जिला स्तर पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करे। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, बीएलओ, प्रधान एवं पूर्व प्रधान एवं आंगनवा़डी़, आशा एवं एएनएम को शामिल करे। उन्होने कहा कि चुनावी पाठशाला के बिन्दुओ पर उप जिलाधिकारी स्वंय निर्णय ले।
उन्होने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए विद्यालयों में अधिक से अधिक रंगोली, नाटक, पेंटिग एवं निबन्ध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाय। उन्होने कहा कि बच्चों को निर्वाचन दूत बनाकर अधिक से अधिक लोगों के बीच भेज कर मतदाता बनने एवं वोटिंग के लिए प्रेरित करे। सभी विद्यालयों के बच्चों से संकल्प पत्र भरवाये जिसमें वे अपने माता-पिता एवं आस-पास के लोगों को मतदान के लिए जागरूकत करे। उन्होने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मिडिया का भी सहारा ले। अधिक से अधिक लोगों को सोशल मिडिया/वास्टएप ग्रुप के माध्यम से पंजीयन एवं मतदान के लिए जागरूक करे।
उन्होने कहा कि आगामी 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एएसपी, डीआईओएस डा0 बीके सिंह, दैनिक जागरण एवं दुरदर्शन/प्रयास संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


























































Leave a comment