पुरानी रंजिश को लेकर चचेरी बहन को मारी गोली,गर्दन में लगी गोली
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर महमूदपट्टी गांव में शाम 5:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर चचेरे भाई ने बहन को घर से 100 मीटर की दूरी पर मारी गोली गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी। लोगों द्वारा बताया गया
केशवपुर महमूदपट्टी गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ झिनक पुत्र राजबली यादव ने शाम 5:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अपनी चचेरी बहन अनामिका उर्फ रितु पुत्री राजेश उम्र लगभग 20 वर्ष को गोली मार दिया। जिसमें पिता ने आनन-फानन में अपनी पुत्री को लेकर जिला अस्पताल भागा गोली गर्दन लगी हुई है। और युवती गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं वहीं सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला जांच में जुट गए हैं। घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश बताई जा रही है।


























































Leave a comment