शिक्षा मिश्र अयोध्या हनुमानगढ़ी में आगामी 16 से 21अक्टूबर तक आयोजित होने वाली यज्ञ में होंगें शामिल
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिक्षा-मित्र संघ की एक बैठक की गई। बैठक में अयोध्या हनुमानगढ़ी में आगामी 16 से 21अक्टूबर तक आयोजित होने वाली यज्ञ में शामिल होने के लिए विचार-विमर्श किया गया । बैठक को सम्बोधित करते हुए मनीष कुमार राय ने कहा कि सभी साथी 16 से 21 तक अयोध्या में ही विराजमान रहेंगे, वही पर अपना टेन्ट डालकर छावनी बनाएंगे। यह यज्ञ शिक्षा-मित्रों के कल्याण व मृतक शिक्षा-मित्र की आत्मा की शांति के लिए की जा रही हैं।मनोज शर्मा ने कहा कि बाबा राज़ूदास लगातार हमारे लिए प्रयास कर रहे हैं,उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की हैं,उन्होंने बताया कि हमारा भविष्य अब सुरक्षित होने जा रहा हैं व अब हमारा 21 वर्षो का संघर्ष समाप्त होने जा रहा हैं ।प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मानदेय जल्द ही आपके खाते में आ जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से संतोष यादव,अवनिन्द्र राय,बेचू प्रजापति,आनन्द सिंह, अभिनेश राय,रूबी सिंह, प्रतिभा सिंह ,दीपशिखा राय सहित सैकड़ों शिक्षा मित्र मौजूद रहे ।


























































Leave a comment