Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गम्भीरपुर में गरीब कल्याण मेले का आयोजन

आज़मगढ़ गम्भीरपुर : भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया जिसमें पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग ,पशुपालन विभाग, स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण विभाग ,जिला उद्योग विभाग प्रोबेशन विभाग, पुष्टाहार विभाग ,द्वारा संबंधित योजनाओं के जानकारी हेतु स्टाल लगाए गए थे। ब्लॉक परिसर में पानी भरा होने के कारण काफी दूर व्यवस्था देखें लोग पानी के रास्ते आने जाने के लिए मजबूर रहे। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी । जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने कृषि संबंधित जानकारी दी, जिसमें कृषि सहायक राम प्रीत ने बताया कि लगभग 150 किसानों की समस्याओं का निस्तारण हेतु जानकारी दी गई । जिला उद्योग सहायक प्रबंधक राजेश कुमार ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी ।खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता ने लोगों को बताया की सभी विभागों से संबंधित लोगों के जो समस्या थी उनको नोट कर लिया गया है जिसका जांच कर सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ।
सबसे ज्यादा भीड़ आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले लोगों की रही जिसमें 500 से अधिक लाभार्थी पहुंचे थे लेकिन आयुष्मान कार्ड की साइड ना चलने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ा लगभग 300 लोगों कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण 300 मरीजों को दवा व 150 लोगों को कोरोना जांच की गई लगभग 350 लोगों ने आवास हेतू आवेदन किए। 2 धात्री महिलाओं को गोद भराई की रश्म की गई। तीन समूह को सीसीएल लोन व तीनों को मृतक दुर्घटना बीमा का 2, 2 लाख का चैंप बेड पर दिया गया इस अवसर पर कृषि अधिकारी संगम सिंह, अरविंद सिंह, एडिओ आई एस वी महेंद्र यादव ,एडीओ पंचायत मुन्नीलाल चौहान एडीओ कृषि अशोक कुमार, राम प्रेरित, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार, अजय सिंह ,रामचंदर, डॉ प्रेमचंद विश्वकर्मा ,डॉ नाहिद तबस्सुम, समाज कल्याण विभाग से अमरेंदर यादव, चांदनी शुक्ला ,जिला उधोग प्रबंधक सहायक राजेश कुमार, बृजेश यादव, यशपाल मौर्या,सुनीता सोनी, मौर्य बंदना, लोग उपस्थित थे


आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh