जन आरोग्य मेले में भीड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, तीन गाड़ियां छतिग्रस्त
प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक परिसर में चल रहे गरीब कल्याण दिवस पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने सामने। जमकर हुई नोक झोंक । जानकारी के मुताबिक ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में पहले से पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक रामपुर खास व नेता विधान मंडल दल यूपी आराधना मिश्र कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वारा आयोजित मेले को सकुशल संपादित करा रहे थे तभी भारी लाव लश्कर के साथ सांसद संगम लाल गुप्ता वहां पहुंच गए । भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया इससे वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उत्तेजित होकर नारेबाजी शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है की सांसद के साथ आए दो कार्यकर्ताओं ने चल रहे कार्यक्रम में माइक छीनकर तोड़ दिया जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए । दोनो पक्ष के नेतागण अपने अपने कार्यकर्ता को समझाते रहे लेकिन दोनो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और हालत बेकाबू हो गया। आपसी भिडंत में 3 गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई



























































Leave a comment