Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गरीब कल्याण मेला में विधायक ने अपने कार्यों को गिनाया


लक्ष्मणपुर,(प्रतापगढ़)।शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंँचाने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप विकास खंड लक्ष्मणपुर के सभागार में आयोजित गरीब कल्याण मेले को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने कहा कि गरीबों का हित करना ही सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने अपने द्वारा बनवाए गये पुलों सड़कों तथा अन्य विकास कार्यों का खाका जन सामान्य के सम्मुख प्रस्तुत किया।मेले का आयोजन खंड विकास अधिकारी राम प्रसाद के द्वारा किया गया।उन्होंने मेले की उपादेयता पर विधिवत प्रकाश डाला।मेले में ब्लॉक प्रमुख प्रेमलता सिंह ने भी सहभागिता की और अपने विचारों को रखा।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सच्चिदानंद त्रिपाठी ने भी शासन की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।
कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास परियोजना विभाग सहित कई विभागों ने प्रदर्शनी लगाई।कई सहायता समूह ने भी मेले में अपनी सहभागिता निभाई।
        इसके अलावा डॉ०राकेश सिंह,शशिकांत शुक्ला प्रधान, स्वास्थ्य विभाग के डॉ०नफीस अहमद,डॉ०संदीप सक्सेना, डॉ०हरीश चंद्र ,डॉ०आरसी खातून,राकेश कुमार पाण्डेय,
एडीओ दिनेश मणि त्रिपाठी, राजेश कुमार सिंह उर्फ तूफान सिंह, मनोज सिंह देवली,एडीओ लक्ष्मण प्रसाद,अक्षय प्रताप सिंह, शैलेंद्र मिश्र प्रधान आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh