Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर महाराजगंज ब्लॉक परिसर में लगा गरीब कल्याण मेला

 महराजगंज आजमगढ़ :गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर महाराजगंज ब्लॉक परिसर में लगा गरीब कल्याण मेला,सरकार के तरफ से गरीबों के लिए कई कल्याण कारी योजनाएँ चलाई जा रही है|परन्तु यह तमाम योजनाएँ किस तरह से गरीबों तक पहुंचे और लोगों को इसकी जानकारी मिल सके सरकार के लिए यह एक चुनौती से कम नहीं है | इसके लिए सरकार ने जहाँ प्रशासनिक अधिकारीयों को दफ़्तर से निकल कर लोगों के बीच जाने और लाभार्थिओं को योजना का लाभ देने के लिए दिशा निर्देश दे रखा है तो वहीँ अपने पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं को भी लोगों के बीच जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गरीबों को अधिक से अधिक इसका लाभ मिल सके इसके लिए भी निर्देशित कर रखा है | इसी क्रम मे महराजगंज ब्लाक परिसर मे गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेता श्रीकृष्णपाल व वरिष्ठ अतिथि के रूप मे ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव ने मेले मे भाग लिया | कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ए आर सहकारिता रामकिंकर द्विवेदी भी मौके पर मौजूद रहे |मेले मे कई विषयों से सम्बंधित जानकारी देने के लिए परिसर स्टॉल लगाया गया, जिसमे क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | लगाए गये स्टॉल मे फसल अवशेष प्रबंधन,स्वालंबन कैंप, स्वागतम दयाल ग्रुप नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलआपूर्ति लघु सिंचाई विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं पंचायती राज विभाग प्रमुख रहा | इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज द्वारा भी लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्टॉल लगाए गये थे | इस अवसर पर नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर सहित , हरिबंश मिश्रा भी मौजूद रहे |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh