Latest News / ताज़ातरीन खबरें
हरिवंशपुर में पुलिया की उत्तरी रेलिंग टूट कर बाढ़ से भरे पानी में समाई,प्रशासन ने बंद कराया आवागमन, लगा जाम
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर में निरंकारी भवन के पास डीएम आवास की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर बनी पुलिया की उत्तरी रेलिंग टूट कर बाढ़ से भरे पानी में समा गई। रेलिंग टूटने के बाद आधी सड़क भी टूट कर पानी में समा गई। पुलिस प्रशासन द्वारा खतरे की आशंका को देखते हुए आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि यह सड़क आजमगढ़ से निजामाबाद के लिए भी हैं और इसी सड़क पर जिलाधिकारी, आरटीओ कार्यालय भी है वहीं सड़क के दोनों तरफ पुलिस ने बैरिकेटिंग कर दी है। बैरिकेटिंग के बाद लम्बा जाम लग गया। पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन कर जाम में फंसी गाड़ियों को निकाला जा रहा है। और रेलवे क्रासिंग के बगल से मार्ग से छोटे वाहनों को आने जाने का रास्ता बताया जा रहा है।



























































Leave a comment