जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तेजी के साथ तैयारियां शुरू
आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तेजी के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं।शहीद पार्क नथ्थूपुर में जनसभा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है तो वही सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में हेलीपैड स्थल का तेजी से निर्माण हो रहा है। वही सगड़ी से लेकर अंजान शहीद तक सड़क के किनारे जमें घास फूस की साफ सफाई कर्मियों के द्वारा तेजी के साथ कार्य चल रहा है।
सगड़ी विधानसभा में संभावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है तो वही शुक्रवार को दिन में दोनों स्थलों का कर्मचारियों के द्वारा तेजी के साथ कारगिल शहीद पार्क नथ्थूपुर में पंडाल का निर्माण में दर्जनों की संख्या में कर्मी लगे हुए हैं।
वहीं शहीद पार्क से होकर गुजर रहे 33 हजार वोल्टेज के तार को अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी भी लगे हुए हैं तो सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी हेलीपैड के निर्माण के लिए लगे हुए है। वही अजमतगढ़ खंड विकास व बिलरियागंज खंड विकास के सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी सड़क के दोनों किनारों की साफ सफाई में तेजी से जुटे हुए है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क व चौकन्ना है एक तरफ तेजी के साथ तैयारियां चल रही हैं तो वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश मौजूद कर्मचारियों को दिया।



























































Leave a comment