बारिश की वजह से अधिकांश भाग जलमग्न : आजमगढ़
आजमगढ़। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश की वजह से शहर का अधिकांश इलाके आज भी जलमग्न हैं। जिसके वजह से सैकड़ों घरों के लोग शरणार्थी जीवन जीने को मजबूर हैं। शहर की कई कालोनियों मे जलजमाव बना हुआ है और अब जानलेवा बनने लगा है। अब तो मकानों में नमी की वजह से बिजली का करंट भी प्रवाहित होने लगा है। शुक्रवार को घर के भूतल में लगे आरो प्लांट में करंट प्रवाहित होने से 22 वर्षीय युवा व्यवसायी की मौत हो गई घटना शहर कोतवाली के सामने बंधे के उस पार मातबरगंज वार्ड में बसी कालोनी में घटित हुई। नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत मातबरगंज वार्ड में स्थित कालोनी निवासी 22 वर्षीय अमन रस्तोगी पुत्र स्व संगम रस्तोगी शुक्रवार की सुबह घर के भूतल पर ही स्थित आरओ प्लांट में किसी काम से गया था। पानी में डूबे प्लांट में प्रवाहित करेंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक अमन के पिता संगम रस्तोगी की भी तीन वर्ष पूर्व घर में ही करंट से मौत हुई थी।



























































Leave a comment