Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नीलामी सम्बन्धी विशेष सूचना : आजमगढ़

आजमगढ़ अध्यक्ष, नीलामी समिति, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय सं0-1, शिवचन्द ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 के शेष अवधि के लिये जनपद न्यायालय आजमगढ की भूमि पर स्थित 06 दुकानों व एक साईकिल स्टैन्ड की नीलामी मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 29 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 03.00 बजे से जनपद न्यायालय आजमगढ के नवीन भवन के “हॉल ऑफ जस्टिस“ में सम्पन्न किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि, समय एवं स्थान पर नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थित हों। नीलामी से सम्बन्धित विस्तृत सूचना दिनाक 28 सितम्बर 2021 तक जनपद न्यायालय आजमगढ के नजारत अनुभाग से प्राप्त कर सकते है अथवा न्यायालय के वेबसाईट district.ecourts.govt.in@azamgarh पर देख सकते है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh