Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधिवक्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से लेकर उसका समाधान करें-जिलाधिकारी


आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से लेकर उसका समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होने कहा कि मनमानी करने वाले तहसीलदार/ नायब तहसीलदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी से आज बूढ़नपुर तहसील के अधिवक्ता संघ ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा मांग पत्र भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन से जाचं कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नकल, नक्शा तथा खतौनी एवं अभिलेखों की मांग किये जाने पर उसी दिन तारीख चिश्चित कर दिया जाय। उन्होने कहा कि एक रजिस्टर बना लें, जिसमें अधिवक्ता की मांग को दर्ज किया जाए। उन्होने कहा कि दावे के निस्तारण एवं दाखिल खारिज को प्राथमिकता से निस्तारित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलदार प्रत्येक कोर्य की सूची बनायें, जिसमें पत्रावलियों के आने-जाने एवं निस्तारण की तारिख दर्ज की जाय। उन्होने कहा कि रिकार्ड रूम की फाइलों एवं अन्य पत्रावलियों को सुरक्षित रखने के लिए बाइडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के गायब होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने एसडीएम से अधिवक्ताओं की मांग से संबंधित प्रकरण की जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार कम्प्यूटर आपरेटर बढ़ा लें। उन्होने कहा कि सभी कार्य में सभी चीजों को आनलाइन कर दिया जाए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसडीएम बूढ़नपुर तथा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh