Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राशन कम मिलने से नाराज कार्ड धारकों, ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन : अहरौला


अहरौला - बुधवार को बुढ़नपुर तहसील के आलमपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार द्वारा एक यूनिट राशन कटौती करने से आक्रोशीत हो कर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश चौहान के नेतृत्व मे सैकङो ग्रामीणों ने गांव के पंचायत भवन पर कोटेदार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया और नारे वाजी की। ग्रामीणों का आरोप है आलमपुर गांव का कोटा गांव के किरन चौहान पत्नी दुर्गेश चौहान के नाम पर है कोटेदार द्वारा प्रति कार्ङ एक यूनिट 5 किलो राशन की कटौती की जा रही है जब कार्ङ धारकों द्वारा राशन कटौती का विरोध किया जाता है तो कोटेदार अपने समर्थकों के साथ धमकी व डाटकर भगा देता है शिकायत करने की बात कहने पर कोई हमारा कुछ नही विगाङ सकता ऐसी भाषा बोलता है ।वही गांव के भुल्लर लालकार्ङ धारी है उन्होंने बताया की इनको छह महीने से राशन नही मिला ऐसे कई ग्रामीणों ने फ्री राशन वितरण के लिए भी लोगों से पैसा लेकर राशन देने का आरोप लगाया जो लाल कार्ड धारी हैं उन्हें कोरोना काल में भी फ्री राशन नहीं मिला कोटेदार पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारे वाजी करते हुए तत्काल इसकी जांच कर कोटेदार के ऊपर कारवाई करने की मांग की। नहीं तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों के द्वारा बुढ़नपुर तहसील में एसडीएम को मामले से संबंधित शिकायत पत्र भी दिया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश चौहान,नारद चौहान,अनरदेव राजभर,रामविजय,शीतला प्रसाद,फूलचंद यादव,खलील,झिनकू, चन्द्रशेखर, शोभनाथ,रामअजोर,भृगुनाथ, भुल्लर,दिनेश,लालमन, अरविंद,खेलाङी,तीर्थराज,निकला देवी आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh