कोर्ट में मुख्तार अंसारी सहित 11 आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल , कुल 1100 पन्ने की चार्ज शीट
आजमगढ़ पुलिस की तरफ से गैंगस्टर कोर्ट में मुख्तार अंसारी सहित 11 आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई है। कुल 1100 पन्ने की चार्ज शीट दाखिल की गई है। विशेष लोक विवेचक संजय ने बताया कि मुख्तार अंसारी पर पुल 55 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या अपहरण फिरौती हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में अपराध पंजीकृत हैं। इसी को दृष्टिगत रहते हुए उसका गैंग चार्ट बनाया गया। इससे पूर्व दो दिन पहले भी चार्जशीट कुछ डॉक्यूमेंट्स की कमी के चलते नहीं दाखिल हो सकी थी। अपराध संख्या 160 /20 में मुख्तार के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल हुई है। मुख्य आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने 2014 में आजमगढ़ में तरवा थाना क्षेत्र में गोली चलवाई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मेंहनगर थाना में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में मामला दर्ज हुआ था और चार्जशीट होने के बाद उक्त मामला एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। मुख्तार फिलहाल बांदा जेल में बंद है जबकि उसके अन्य आरोपित साथी प्रदेश के दूसरी जेलों में निरुद्ध हैं। इसके अलावा जो फरार हैं उनपर भी कुर्की जैसी कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा रहा है।



























































Leave a comment