Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सम्पत्ति को लेकर हुआ था मठाधीश के शिष्य पर हमला

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर मठ पर मंगलवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे मठ के बाल महंत शिवसागर भारती पर लाठी, डंडा,ईटों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया ।दी गई तहरीर के अनुसार शिव सागर भारती दो बालकों के साथ भोजन कर रहे थे। उसी समय उन पर यह हमला किया गया। हमले में वे घायल होकर बेहोश हो गये। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट ले जाकर भर्ती किया गया, बेहोशी की हालत में भर्ती हुए डॉक्टरों ने इलाज कर उनको होश में लाया।बुधवार की सुबह थाने पर तहरीर उन्होंने अपने गुरु शिव शंकर भारती के साथ जा कर दिया। सारा विवाद मठ की अकूत संपत्ति को लेकर है जिसमें एक महिला और उसके दो नौजवान पुरुष पुत्र जबरदस्ती रहते हैं। उन पर आरोप लगाया गया है।यह महिला अवैध रूप से वर्षों से यहां रह रही हैं।किस ।जिस पर आये दिन विवाद होता है।समय रहते शासन प्रशासन नहीं चेता तो बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।सारा मामला सम्पत्ति का है। यहां क्षेत्र के कई गांव के लोगों की आस्था इस मठ के प्रति है। ऐसे में एक महिला का धड़ल्ले से अवैध रूप से जबरदस्ती रहना लोगों को बार-बार खटक रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh