Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आम आदमी की सफर में रोड़ा बनते बहरे प्रतिनिधि

आजमगढ़ ईमानदार विधायक व महिला सांसद ने आम आदमी के जिन्दगी की रफ्तार ही रोक दी है गुहार लगाते-लगाते लोगों की जुबान सूख गयी और ये माननीय केवल आश्वासनों की घुट्टी पिलाते रह गये आलम यह रहा कि पुल का पोर्च पूरी तरह से बह गया ऐसी स्थिति में महज तीन किलोमीटर की दूरी तय करके शिवराजपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग पहले निजामाबाद इलाके के अपने नजदीकी कस्बा लाहीडीह पहुंच लेते थे, अब वह 17 किलोमीटर की लम्बी दूरी तय करके लाहीडीह पहुंचते हैं निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहबरपुर विकासखण्ड के शिवराजपुर सहित दर्जनों गांवों के लोगों के साथ व्यवस्था ने हमेशा ही छल किया है। कुछ बरस पहले तक यहां पर एक अदद पुल नहीं था। ऐसे में लोग नदी में घुसकर तीन किलोमीटर दूर लाहीडीह बाजार पहुंचा करते थे जो लोग नदी में नहीं घुस सकते थे या वाहन से आना-जाना होता था या मरीज होते थे, उनको 17 किलोमीटर का घुमावदार रास्ता तय करके लाहीडीह बाजार पहुंचना पड़ता था। जनसहयोग से इस जिले को कई पुलों का तोहफा देने वाले शकील तोवां ने इस इलाके के लोगों का भी दर्द समझा और शिवराजपुर गांव में पुल बनाने का वीणा उठाया शासन-सत्ता से गुहार लगाते-लगाते तंग आ चुके लोगों ने शकील को हाथों-हाथ उठा लिया और उन्हें हर संभव सहयोग दिया ऐसी स्थिति में जनसहयोग व श्रमदान से यह पुल तैयार हो गया। चार साल पहले इस पुल का पोर्च बहना शुरू हुआ। ईमानदार कहे जाने वाले यहां के सपा विधायक आलमबदी आजमी और लालगंज की बसपा सांसद संगीता आजाद लोगों के बुलावे पर कई बार गांव में शिरकत तो की और पुल के बाबत आम आदमी की फरियाद को भी सुना मगर केवल आश्वासनों की घुट्टी पिलाकर वापस लौट आये इस बरसात में पुल का पोर्च पूरी तरह से बह गया। ऐसे में महज तीन किलोमीटर की दूरी तय करके अपने नजदीकी कस्बा लाहीडीह पहुंचने वाले लोग अब 17 किलोमीटर की लम्बी दूरी तय करके लाहीडीह बाजार पहुंच रहे हैं ऐसी स्थिति में लोगों ने विधायक व सांसद को इस इलाके के लोगों का वोट दिलवाने वाले वरिष्ठ सपा नेता व रानी की सराय के पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद से संपर्क साधा उन्होंने कहा कि अब विधायक जी अपनी मर्जी से सारा काम कर रहे हैं सांसद के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन था ऐसे में वह यहां की बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे अब बसपा से सपा का रिश्ता खत्म हो गया है। ऐसे में वह बात नहीं सुन रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी विधानसभा के इस चुनाव में निश्चित तौर पर योग्य उम्मीदवारी देंगे और आमजन की हर समस्या का निदान होगा इसके विपरीत गांव के रईश अहमद, मौलाना खालिद, इसरार अहमद, वसीम अहमद, लादेन, पूर्व बीडीसी शहबाज आलम आदि का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों को उनकी चिन्ता नहीं है तो वह उनकी चिन्ता क्यों करें, इस बार चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जायेगा। बहरहाल ग्राम प्रधान शकील अहमद गांव वालों से मिलकर बह चुके शिवराजपुर के इस पुल के पोर्च पर बांस-बल्ली रखकर रास्ता को किसी तरह से चलने लायक बनाने का प्रयास कर रहे हैं


आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh