Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज थाने की महिला आरक्षी के द्वारा यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक


दीदारगंज-आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय हैदराबाद में थाने के उपनिरीक्षक अवधेश त्रिपाठी व महिला आरक्षी पल्लवी वर्मा के द्वारा महिलाओं व छात्राओं को जागरूक कर महिलाओं की सुरक्षा में चल रहे हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई ।

बता दें दीदारगंज थाने के उपनिरीक्षक अवधेश त्रिपाठी व महिला आरक्षी पल्लवी वर्मा के द्वारा यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय हैदराबाद पर मिशन शक्ति के तहत छात्राओं तथा को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, तथा नारी सम्मान के तहत जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई। महिला आरक्षी ने कहा कि अगर आप लोगों को कोई भी परेशान करे तो आप हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकती हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh