Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसान पाठशाला का आयोजन : आज़मगढ़

आजमगढ़ जिला कृषि अधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड पल्हनी के ग्राम इकरामपुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया गयाl जिसमें रबी सीजन में बीज वितरण एवं बीजों में 50% की छूट के विषय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केसीसी आदि के विषय में किसानों को जागरूक किया गया l किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया गयाl किसानों को यंत्र सोलर पंप योजना आज के विषय में भी जागरूक किया गया l
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के 22 विकासखंड में जिप्सम की आपूर्ति हो चुकी है जिन किसान भाइयों को जिप्सम की आवश्यकता है वह किसान भाई जिप्सम पूरे दाम पर खरीद सकता है l किसान भाई को एक हेक्टेयर के लिए 12 बोरी दिया जा सकता है l किसान भाई जिप्सम खरीद कर 75% की छूट प्राप्त कर सकते हैं जिप्सम का प्रयोग तिलहनी फसलें जैसे सरसों आदि एवं दलहनी फसलें जैसे चना मटर आदि एवं आलू की फसल में बहुत बहुत अच्छा रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैंl जिप्सम का प्रयोग करने से फसलों की बढ़वार एवं पैदावार बहुत अच्छी होती है साथ ही किसानों को फसल बीमा ऐप डाउनलोड करने के लिए जानकारी दी गईl
फसल बीमा ऐप एवं फसल बीमा सिंगल हेल्पलाइन के विषय में भी जानकारी दी गई जिससे कि किसान भाई किसी भी फसल का बीमा एवं बीमा का प्रीमियम तथा पीने से लाभ तथा फसलों में नुकसान होने पर शिकायत कहां करनी है तथा फसल बीमा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए फसल बीमा हेल्पलाइन या फसल बीमा ऐप पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैंl
रबी सीजन में कृषकों को गेहूं चना मटर सरसों आदि का बीज जनपद के प्रत्येक विकासखंड में स्थित बीज गोदाम से प्राप्त कराया जाएगा l कृषक सरकारी बीज गोदाम से बीज पूरे दाम पर खरीद कर 50% की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैंl
जनपद के प्रत्येक विकासखंड में स्थित बीज गोदाम पर रबी सीजन के लिए बीज अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध करा दिया जाएगाl


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh