Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय अनावसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण

आजमगढ़ के अजमतगढ़ ब्लाक सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय अनावसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अलका मिश्रा के पति मनीष मिश्रा ने किया। सत्र का शुभारंभ एडीआ पंचायत राम आशीष सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था से की। इस अवसर पर सभी मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभागियों में संदर्भ साहित्य एवं प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई।
प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर फणेंद्र पाठक ने पंचायत राज व्यवस्था, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग, मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत विकास योजना तथा मास्टर ट्रेनर रामस्वरूप ने प्रधान की भूमिका व कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। दूसरे सत्र में जिला परियोजना प्रबंधक आशुतोष बरनवाल ने पीएफएमएस की तकनीकी जानकारी, ई-ग्राम स्वराज एवं पंचायत पुरस्कारों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के वरिष्ठ फैकल्टी एवं सह प्रबंधक डा.दीपक सिंह ने कुशलतापूर्वक


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh