Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रेम प्रसंग में फरार हुए जोड़ी की महराजगंज स्थित प्रसिद्ध भैरव धाम पर कराई गई शादी ,भेड़िया का रहने वाला है प्रेमी


आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव संसारे पोस्ट लहरपार निवासी मंजू पुत्री प्रहलाद की जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी विपिन यादव पुत्र रामअवध यादव के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था । जिसके बाद दोनों युवक और युवती फरार हो गए थे उसके बाद लड़की के पिता ने महराजगंज कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर दिया था और मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था महराजगंज थाना की पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए युवक और युवती को सही सलामत बरामद करते हुए दोनों परिवारों की रजामंदी से महराजगंज स्थित प्रसिद्ध भैरवधाम पर उनकी शादी करवा दी गई और उनको बयान के लिए कोर्ट में हाजिर कर दिया गया है । इस मौके पर पूर्व प्रधान यसवंत यादव , संजीव यादव , अखिलेश यादव , बाबूराम यादव , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh