Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अल्पसंख्यक सरकार के निर्देशानुसार तीनों केन्द्रीय छात्रवृत्ति (प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रि आधार डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण एनएसपी पोर्टल पर आवेदन सत्यापन


आजमगढ़ 20 सितम्बर-- जिला कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि अल्पसंख्यक कार्यमंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार तीनों केन्द्रीय छात्रवृत्ति (प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक/मेरिट-कम-मीन्स) योजनाओं के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2021-22 में जिला/संस्था के नोडल अधिकारियों का आधार बेस डेमोग्राफिक ऑथन्टिकेशन कराये जाने के निर्देश दिये गये है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी हेतु संस्था के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति हेतु संस्था के नामित नोडल अधिकारी आईएनओ (इन्स्टीट्यूट नोडल आफिसर) का आधार डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण एनएसपी पोर्टल पर उनके द्वारा आवेदन सत्यापन के पूर्व किया जाना है, जिसके लिए संस्था के प्रधानाचार्य एंव संस्था के छात्रवृत्ति हेतु नामित नोडल अधिकारी आईएनओ को अपना आधार विवरण एवं आधार लिंक मोबाइल नम्बर एनएसपी पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। प्रक्रिया के दौरान ओटीपी आईएनओ के आधार के साथ लिंक मोबाइल नम्बर पर प्रेषित किया जायेगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थाओं से अपील किया है कि एनएसपी पोर्टल पर लॉगिन करके संस्था के नोडल अधिकारी अपना आधार बेस डेमोग्राफिक ऑथन्टिकेशन पूर्ण करा लें, ताकि आपकी संस्था से सम्बन्धित छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकें।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-20-09-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh