Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गरीब कल्याण मेला 25 को : आज़मगढ़


आजमगढ़ 20 सितम्बर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में दिनांक 25 सितम्बर 2021 को गरीब कल्याण मेला के अवसर पर कोविड -19 महामारी से बचाव के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकित पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किये जाने हेतु दिनांक 25 सितम्बर 2021 को जिला चिकित्सालय सदर (डीडीआरसी) आजमगढ़ में कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त तिथि को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु चिन्हित पात्र दिव्यांगजनों को सूचित करते हुए समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कराकर उपकरण वितरण कराना सुनिश्चित करें।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-20-09-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh