भाजपा मण्डल फूलपुर के कार्यकर्ताओं ने वितरण किये मरीजो में निःशुल्क फल
फूलपुर। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मंडल फूलपुर की तरफ से मरीजों को फल वितरण किया गया । मंडल फूलपुर के अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान अपने मंडल टीम के साथ भर्ती किए गए मरीजों का हाल-चाल की जानकारी ली गई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है मरीजों को नाही कोई दवा अस्पताल से दी जा रही है , और ना ही जांच , एक्स रे की सुविधा मिल पा रही लेट्रिन बाथरूम सहित वार्ड बिस्तर सभी जगह गंदगी व्याप्त है, मरीजों को चादर बिस्तर आज भी उपलब्ध ना किए जाने की शिकायत मिली, पेयजल व्यवस्था भी अस्पताल परिसर में नहीं है। पोषण भोजन भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अस्पताल की स्थिति व्यवस्था की शिकायत पत्र मुख्यमंत्री सहित संगठन पदाधिकारियों वादी कार्यों को भेज प्रेषित की गई। है फल वितरण के दौरान 13 मरीजों से जिनका ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई है उन्होंने अवगत कराया कि यहां पर ऑपरेशन का पैसा लिया जाता है एवं बेड चार्ज प्रति मरीज ₹200 लिया जाता है मरीजों को बेडशीट भी नहीं दी जाती है मरीजों को दूध फल खाने की कोई वस्तु नहीं दी जाती है अस्पताल की दुर्दशा यहां तक है खराब है की प्रमुख द्वार से घुसते ही घुटने भर कीचड़ और पानी भरा हुआ है वार्ड के अंदर साफ सफाई एवं लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु वह मौके पर नहीं मिले इन कृतियों से सरकार की छवि धूमिल किया जा रहा है।



























































Leave a comment