Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ताड़ी पीने के दौरान राड से किये गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में ताड़ी पीने के दौरान राड से किये गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की सोमवार की दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।
सरायमीर कस्बा के खुदकाश्ता मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय लालमन पुत्र विजय कुमार 28 मई को हाजीपुर गांव में ताड़ी पीने के लिए गया हुआ था। परिजनों का कहना है कि ताड़ी पीने के दौरान साथियों से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान साथियों ने लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिये थे। गंभीर रूप से घायल लालमन का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। दो माह पूर्व डाक्टर ने उसके सिर का आपरेशन किया था। आपरेशन के बाद से उसे होश नहीं आया
सोमवार की दोपहर को लगभग डेढ़ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। लालमन के एक पुत्र है। वह छह भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में विजय कुमार पुत्र रामदुलारे की तहरीर पर गांव निवासी अभिषेक उर्फ भोला यादव पुत्र सुरेंद्र यादव व राजेश यादव उर्फ राजू पुत्र चेतू यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh